खबरेविदेश

चीन ने उत्तर कोरिया पर पेट्रोलियम निर्यात पर प्रतिबंध लगाने को चेताया

बीजिंग, 23 सितम्बर (हि.स.)। चीन ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों का अनुपालन करते हुए, उत्तर कोरिया पर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात और वस्त्रों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। यह जानकारी चीन की सरकारी वेबसाइट से मिली। 

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने सरकारी वेबसाइट को दिए एक बयान में कहा कि चीन की तरफ से उत्तर कोरिया को निर्यात किए जाने वाले परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों को 01 अक्टूबर से और कंडेनसेट्स और तरलीकृत प्राकृतिक गैस को तुरंत ही प्रतिबंधित करने की बात कही है। साथ ही उत्तरी कोरिया से वस्त्रों के आयात पर तुरंत प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि चीन उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। इन प्रतिबंधों की वजह से प्योंगयांग को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कपड़े के निर्यात पर रोक लगने के बाद, प्योंगयांग को एक साल में लगभग 70 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close