खबरेविदेश

चीन ने डोकलाम बढ़ाई सैनिकों की संख्या

बीजिंग/नई दिल्ली, 10 अगस्त : डोकलाम में बीते सात सप्ताह से भारत और चीन के बीच बने गतिरोध के बीच चीन ने अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक, डोकलाम में चीनी सैनिकों की संख्या करीब आठ सौ है और उन्होंने अस्सी टेंट लगाए हैं। अर्थात चीन ने अपनी पूरी बटालियन तैनात नहीं की है। साथ ही चीन ने दावा किया है कि भारत के सिर्फ 58 सैनिक वहां मौजूद हैं। 

इतना ही नहीं चीन ने विवादित स्थल पर भी भारत के साढ़े तीन सौ सैनिकों के मुकाबले तीन सौ सैनिक तैनात कर दिए हैं। भारत के सैनिक क़रीब तीस टैंटों में रह रहे हैं।

एक अन्य सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, चीन और वहां की मीडिया की ओर से लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर भारत ने भी पूर्वी सीमा पर अपनी सैनिकों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। भारतीय सैनिकों ने महत्वपूर्ण स्थलों पर अपना पोजिशन ले लिया है और सीमा पर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close