खबरेस्पोर्ट्स

चौदह साल बाद शीर्ष पर पहुंचे फेडरर

लंदन, 20 फरवरी (हि.स.)। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) की जारी ताजा एकल रैंकिंग में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 14 साल बाद चौथी बार शीर्ष स्थान पर लौट आए हैं। 

इसके साथ ही फेडरर सबसे ज्यादा उम्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने आठ बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन आंद्रे आगासी को पीछे छोड़ा। फेडरर ने पिछले हफ्ते रॉटरडैम ओपन का खिताब जीतकर राफेल नडाल को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। फेडरर आखिरी बार फरवरी 20रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे। जनवरी 2017 में 17 वें स्थान पर आ गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close