खबरे

छठ पूजा की तैयारी में जुटीं आम्रपाली दुबे, ‘ ठेकुआ’ बनाती आईं नजर , video वायरल

बिहार के सबसे बड़े आस्था पर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दूर-दराज रहने वाले भोजपुरी लोग भी इस मौके पर अपने घर पहुंचने तैयारी पूरी कर चुके हैं। लेकिन इनके अलावा भोजपुरी सिनेमा को भी छठ पूजा का इन्तजार रहता है। इसी बीच छठ के मौके पर भोजपरी अभिनेत्री आम्रपाली ने छठ पूजा की तैयारी में जुट गई हैं। उनका एक गाना ‘घरे घरे होत छठी माई का व्रतिया’ सामने आया है। इस गाने में वह  ठेकुआ बनाती भी नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक 1,415,600 व्यूज मिल चुके हैं। 

आपको बता दें कि इस बार छठ पूजा 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। 11 को नहाय खाए के बाद 13 को पहला अर्घ्य होगा और फिर 14 नवंबर की सुबह सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के करीब आते ही भोजपुरी कलाकार छठ मैया को समर्पित गीत लेकर आते हैं।

छठ के मौके पर आम्रपाली दुबे का एक और गाना रिलीज किया गया है. ‘घरे घरे होता छठी माई के वरतिया’ नाम से आए इस गाने में आम्रपाली दुबे घर में छठ की पूजा की रस्में निभाती नजर आ रही हैं। वह साड़ी पहन सभी औरतों के साथ वो विधियां करती दिख रही हैं, जो इस व्रत को सफल करने के लिए की जाती हैं। छठ की बात हो तो कोई ठेकुआ प्रसाद को कैसे भूल सकता है। 

बता दें कि आम्रपाली दुबे के छठ पूजा के इस गीत को सिंगर कल्पना ने गया है और इसमें ओम झा का म्यूजिक है। इस छठ गीत के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं। भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर आलोक सिंह बीसन की ‘लागल रहा बताशा’ का गाना है। 

Related Articles

Back to top button
Close