खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

छात्र की हत्या का आरोपित बाइज्जत बरी

मुंबई, 24 नवम्बर (हि.स.)। महाराष्ट्र के अहमदनगर के खर्डा गांव में छात्र नितिन आगे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया है। छात्र की हत्या क्रूरतापूर्ण ढंग से करके पेड़ पर लटका दिया गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल तो की पर वो न्यायालय में सबूत नहीं पेश कर पाई।

भिवंडी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई चार मंजिला इमारत , 12 लोग ……

दसवीं में पढ़ने वाले नितिन का एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। लड़की के भाई ने विद्यालय में नितिन को उसकी बहन से बात करते हुए देख लिया जिससे वो आग बबूला हो गया और 29 अप्रैल को उसने विद्यालय में घंटा बजाने वाले हथौड़े से उसकी हत्या कर दी और बाद में उसके शव को पहाड़ पर ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया। अहमदनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस द्वारा तथाकथित रूप से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया पर सुनवाई के दौरान सबूत नहीं पेश कर पाने के कारण आरोपी अहमदनगर जिला न्यायालय से निर्दोष छूट गया।

Related Articles

Back to top button
Close