खबरेबिहारराज्य

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 94 जयंती समारोहपूर्वक मनी

पटना, 24 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती के अवसर बुधवार को यहां राजकीय समारोह के आयोजन के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने अलग-अलग समारोहपूर्वक जयंती मनायी। बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल सतपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राजकीय समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधी जी सहित अन्य कई व्यक्तियों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया। 

देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित राज्य के कई मंत्री शरीक हुए। राजद और जदयू की ओर से जयंती समारोह का आयोजन कर कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना कर उन्हें याद किया गया। 

Related Articles

Back to top button
Close