खबरेधर्म क्षेत्र

जब शेषनाग के साथ दिखा शिव लिंग, देखने के लिए टूट पड़े लोग !

कानपुर, :  जुलाई माह से देश व विदेश के लोग शिव लिंग के दर्शन करने के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं। जिसके लिए तमाम प्रकार की फारमेल्टी पूरी करनी पड़ती है। लेकिन कानपुर में बिना किसी फारमेल्टी के लोग शिव लिंग के दर्शन कर रहें है और घंटा बजा भगवान शिव को खुश करने में जुटे हुए हैं।

नवरात्र के समय उभरी थी

shiv

हरबंसमोहाल थाना क्षेत्र में प्रकाश कठेरिया का मकान है, उनके घर मे फ्रिज में भगवान शिव लिंग की एक आकृति उभर आई साथ ही शेष नाग जी की भी आकृति उभर आई। यह आकृति चार दिन पहले से नवरात्र के समय उभरी थी। शुरू-शुरू में तो प्रकाश इसे साधारण घटना समझते रहें लेकिन जब यह चार दिन तक आकृति एक ही तरह की बनी रही तो उनका विश्वास बढ़ गया। जिसके बाद प्रकाश इस शिव लिंग की पूजा करने लगे और इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी।

आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा

जैसे ही सूचना घर से बाहर आई फिर क्या था आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ दर्शन करने के लिए आने लगी। भीड़ पूजा अर्चना कर दर्शन करती रही और ती रही और फ्रिज बराबर कई घंटों तक खुला रहा पर आकृति पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिससे लोगों का विश्वास बराबर बढ़ने लगा और पूरे शहर में चर्चा का केन्द्र बन गया। दर्शन करने वाले रमेश निगम ने बताया कि कानपुरवासियों के लिए सौभाग्य की बात बाबा बर्फानी ने दर्शन दिये। मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरूद्ध दुबे ने बताया यह महज इत्फिक है, लोगों को इसे आस्था का केन्द्र नहीं बनाना चाहिये।

Related Articles

Back to top button
Close