खबरेराज्य

जलपाईगुड़ी में बाढ़ से सब्जी की पैदावार को 17 करोड़ का नुकसान

जलपाईगुड़ी, 23 अगस्त (हि.स.)। जिले में हालही में आयी भीषण बाढ़ से धान से अधिक सब्जी की पैदावार को नुकसान पहुंचा है। जिला कृषि विभाग द्वारा बाढ़ से ख को हुए नुकसान संबंधी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बाढ़ से जिले में आमन धान को हुए नुकसान का आंकड़ा छह करोड़ 68 लाख रुपये बताया गया है जबकि सब्जी का नुकसान 17 करोड़ का नुकसान होने की बात कही गयी है। जिला प्रशासन की ओर से राज्य सरकार को इस बारे में रिपोर्ट भेजी गयी है। 

गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी जिले के सात ब्लॉक कुल 2,900 हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती की जाती है। जबकि 1,400 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी की पैदावार पूरी तरह नष्ट हो गई है। जिले में धान एवं सब्जी मिलकर कुल 25 करोड़ 68 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जलपाईगुड़ी जिले के सातों ब्लॉक में इस बार धान एवं सब्जी दोनों की पैदावार को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक मयनागुड़ी ब्लॉक के एक हाजर 268 हेक्टेयर जमीन पर तीन हजार 155 मैट्रिक टन धान की पैदावार को नुकसान पहुंचा है जिसका आर्थिक मूल्य दो करोड़ 83 लाख रुपये आंका गया है। इससे जुड़े 11,400 किसान बाढ़ के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गए। धूपगुड़ी ब्लॉक में धान के 938 हेक्टेयर जमीन पर 749 मैट्रिक टन पैदावार नष्ट हुई है, जिसका आर्थिक मुल्य 67 लाख रुपये आंके गये हैं। इससे जुटे 1,772 किसान सड़क पर आ गए हैं। 

जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित किसानों की संख्या 4,627 हैं। धान की खेती कुल 232 हेक्टेयर पर की गई थी जिसमें 581 मैट्रिक टन धान को बाढ़ के कारण क्षति हुई है। जिसका आर्थिक मूल्य 52 लाख रुपये आंके गए हैं। जलपाईगुड़ी जिले के माल, मेटेली, नागराकाटा, राजगंज ब्लॉक में धान व सब्जी की खेती की जा रही है।

कृषि विभाग के जिला अधिकारी सुजीज पाल ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों में अधिकतर किसानों के पास फसल बीमा है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी की नहीं इस बारे में बाद में सूचित किए जाने की बात कही गई है। 

Related Articles

Back to top button
Close