Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

जाकिर हुसैन की 121 वीं जयंती पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 08 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के तीसरे राष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉक्टर जाकिर हुसैन की 121 वीं जयंती पर उन्हें याद किया। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में जाकिर हुसैन के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जाकिर हुसैन के परिजन भी मौजूद थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर देश उन्हें नमन करता है। भारत की आजादी के आंदोलन में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने स्वयं को एक विद्वान और शिक्षाविद के रूप में भी प्रतिष्ठित किया।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने ट्वीट संदेश में कहा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सह संस्थापक डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर शत-शत नमन।

केंद्रीय इस्‍पात मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने कहा देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. जाकिर हुसैन को उनके जन्मदिवस पर नमन। आधुनिक भारत के विकास में एक शिक्षाविद और बुद्धिजीवी के रूप में उनका योगदान अमूल्य है।

Related Articles

Back to top button
Close