खबरेविदेश

जापान में शिंजो आबे की पार्टी को जीत मिलने की उम्मीद

टोक्यो, 16 अक्टूबर : जापान में 22 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी कंजर्वेटिव डेमोक्रेटिक पार्टी को 465 सीटों में 303 पर जीत मिलने की उम्मीद है, जबकि टोक्यो के गवर्नर की नई पार्टी की हार निश्चित लग रही है। यह खुलासा जापान के प्रमुख अखबर मैनिची शिम्बुन के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण से हुआ है।

एलडीपी की घटक कोमिटो पार्टी को 30 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है जिससे शक्तिशाली निचले सदन में आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है।

जापान चुनाव के लिए किए गए एक सर्वे में टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके की नवगठित ‘पार्टी ऑफ होप’ के लिए समर्थन कम होता दिखाई दे रहा है। सर्वेक्षणों में उसे 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

सोमालिया में ट्रक बम विस्फोट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 276 , 250 से ज्यादा घायल

विदित हो कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 28 सितंबर, 2017 को आधिकारिक तौर पर संसद भंग कर राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। चुनाव में वह टोक्यो की लोकप्रिय गवर्नर से अप्रत्याशित और मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं।

इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 25 सितंबर को आम चुनाव समय से पहले कराने की घोषणा की थी। शिंजो आबे ने उम्मीद जताई थी कि वह इस बार का चुनाव भी जीतेंगे। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close