Home Sliderदेशनई दिल्ली

टाइम्स स्क्वेयर में राहुल ने भाजपा को बताया ‘विभाजनकारी ताकत’

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (हि. स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका से एक बार फिर भाजपा को ‘विभाजनकारी ताकत’ करार देते हुए देश में शांति और एकता के लिए खतरा बताया है।

टाइम्स स्क्वेयर के मैरियट मार्क्विस होटल में विदेश में रह रहे भारतीयों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी कहा, ‘भारत में शांति और सद्भावना को चुनौती दी जा रही है। इससे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। विश्व के कई देश इस उम्मीद से भारत की तरफ देख रहे हैं कि 21वीं सदी में भारत शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व से हिंसा का जवाब देगा लेकिन, भारत में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो उसे बांटना चाहती हैं। यह बहुत ही खतरनाक है।‘

राहुल गांधी कहा, ‘भारत ने हजारों साल से शांति और सद्भावना के साथ चलते हुए दुनिया में अपनी पहचान बनाई है लेकिन, अब इसे भी चुनौती दी जा रही है। इस समय भारत अपने युवाओं को विजन देने में नाकामयाब है। उन्हें नौकरी भी नहीं मिल रही है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कांग्रेस के पास विजन है।‘

राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत की साख सहिष्णु और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व वाले देश के तौर पर रही है पर अब देश की कुछ ताकतें इसे नष्ट कर रही हैं और वे समाज में फूट डालना चाहती हैं। राहुल ने दावा किया, ‘भारत से बाहर अब सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जाता है कि देश में सहिष्णुता की भावना को क्या हो गया? हमारी एकता को क्या हो गया है? भारत में विभाजनकारी राजनीति हो रही है। भारत की सबसे बड़ी संपत्ति उसके 1.3 अरब लोग हैं, जो खुशी-खुशी, अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए शांतिपूर्ण ढंग से रहते आ रहे हैं और यह कांग्रेस पार्टी और उसके विचारों के कारण हुआ है।’

Related Articles

Back to top button
Close