खबरे

टीवी एक्टर पीयुष सहदेव रेप के आरोप में अरेस्ट , बहन ने दी सफाई

मुंबई : सोनी टीवी पर आनेवाला प्रोग्राम बेहद में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके पीयुष सहदेव को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर 23 साल की फैशन डिजाइनर के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है।आपको बता दें कि उस फैशन डिजाइनर के साथ पीयूष सहदेव पिछले तीन महीनों से लिव-इन में रह रहे थे।

महिला का आरोप है की पीयूष ने उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में मदद करने का भरोसा दिलाया और उनके साथ रेप करते रहे। मामला वर्सोवा थाने में दर्ज किया गया। फिलहाल पीयूष 27 नवंबर तक जेल में ही रहेंगे। उनके खिलाफ धारा 376 (1) (रेप) लगाई गई है। 

इन सीरियलों में किया काम 

piyush-sahdev-

आपको बता दें कि पीयूष ‘देवों के देव…महादेव’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘बेहद’ जैसे टीवी शोज में दिखाई दे चुके हैं। ‘देवों के देव…महादेव’ में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘घर एक सपना’, ‘गीत’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘हम ने ली है शपथ’ जैसे शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

बहन ने दी सफाई 

meher veez

पीयूष सहदेव की बहन और बजरंगी भाईजान में मुन्नी की मां का किरदार निभा चुकी मेहर विज ने कहा है कि “मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। मुझे आपसे (मीडिया को) इस खबर का पता चल रहा है।” 

Related Articles

Back to top button
Close