Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

ट्विटर पर शिवाजी महाराज को याद करने वालो पर भड़के उद्धव ठाकरे , बोले

मुंबई, 21 फरवरी  : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें (शिवाजी) ट्विटर पर याद करने वालों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्विटर पर स्मरण करने के लिए शिवराया नहीं हैं। प्रधानमंत्री व राजनेताओं को चाहिए कि वे शिवराया की जयंती संसद भवन में मनाएं।

उद्धव ने पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ की संपादकीय में शिवराया की प्रशंसा करते हुए राजनेताओं के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘ट्विटर पर स्मरण करने के लिए शिवराया नहीं हैं। देश के प्रधानमंत्री व राजनेताओं को चाहिए कि वे जयंती संसद भवन में शिवराया की प्रतिमा के समक्ष मनाएं। छत्रपति राजनेताओं व मराठा मतों के लिए होर्डिंग पर लगने वाले व्यक्तित्व नहीं हैं।

मुख्य सचिव से मारपीट के आरोप में आप विधायक जारवाल गिरफ्तार , आप पार्टी ने साधा निशाना

शिवाजी का अष्ट प्रधानमंडल था और जनता के हितों का निर्णय वहां पर लिया जाता था। आज का कैबिनेट नामक अष्टप्रधान मंडल भैंस के जैसे पानी में बैठता है।’ उल्लेखनीय है कि बीते 19 फरवरी को शिवराया की जयंती पर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर याद किया था। (हि.स.) ।

Related Articles

Back to top button
Close