खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

ताड़ी को अधिक असरदार बनाने वाला 37 लाख का क्लोरल हाईड्रेट बरामद , 9 गिरफ्तार

मुंबई, 15 नवंबर : ताड़ी में मिश्रित किए जाने वाले क्लोरल हाईड्रेट की कंपनी पर महाराष्ट्र सरकार के इक्साईज विभाग की सर्तकता टीम ने छापा पर कर 37 लाख रुपए का घातक केमिकल बरामद कर लिया है। यह छापा मुंबई , ठाणे कल्याण , अंबरनाथ , मीरा भाईंदर , सातारा आदि ठिकानों पर एक साथ मारा गया है और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की सघन जांच जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार इक्साइस विभाग के सर्तकता टीम को पुणे में स्थित कालेवाड़ी में अवैध ताड़ी के अड्डे पर छापा मारने के बाद गिरफ्तार आरोपी संतोष मोगल्या गुत्तेदार से गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के अनुसार ताड़ी को अधिक असरदार बनाने के लिए उसमें क्लोरल हाईड्रेट नामक केमिकल मिलाया जाता है। इस केमिकल का कच्चा माल मुंबई में कांदिवली में से सप्लाई किया जाता है और इसके बाद सातारा में स्थित कारखाने में इस कच्चे माल से नशीला क्लोरल हाईड्रेट बनाया जाता था। इसके बाद यह नशीला क्लोरल हाईड्रेट ताड़ी विक्री केंद्रों पर सप्लाई किया जाता था ,जिसे मिलाकर $ताड़ी की विक्री की जा रही थी।

अहमदनगर जिले में गन्ना किसानों के आंदोलन पर पुलिस फायरिंग, 2 घायल

इस तरह की मिश्रित ताड़ी पीने से लोगों को जल्द नशा चढ़ जाता था और लोग सुन्न हो जाया करते थे। इससे ताड़ी पीने वाले को लगता कि उसे दी गई ताड़ी असली है। इसी जानकारी के बाद इक्साईज विभाग ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए वगैर संबंधित कारखाने पर छापा मारा और इस गोरखधंधे से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी 2 आरोपी फरार हैं , इन दोनों की सरगर्मी से तलाश जारी है।  (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close