उत्तराखंडखबरेराज्य

तीर्थयात्री बिना किसी भय के यात्रा पर आयें : पर्यटन मंत्री

देहरादून, 23 मई = चारधाम सुरक्षित यात्रा के लिए प्रदेश सरकार हरसम्भव प्रयास कर रही है। भू-स्खलन से बीच-बीच में बाधित होने वाले मार्गों को खोलने की कार्यवाही लगातार गतिमान है। यह बात उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार देर शाम जारी एक बयान में कही।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री व गंगोत्री यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से बिना किसी भय के यात्रा पर आने की बात कही। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। बदरीनाथ में पाण्डूकेश्वर के पास बाधित मार्ग को बीआरओ ने खोल दिया है।

यात्रा मार्ग में भू-स्खलन से होने वाली बाधा को दूर करने के लिए राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। जहां-जहां यात्रा मार्ग बाधित हैं वहां पर उन्हे तेजी के साथ खोला जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी व बीआरओ लगातार इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के चारधाम यात्रा पर आने के बाद तीर्थयात्रियों में यहां आने के लिए जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तादात लगातार बढ़ रही है। चारधाम यात्रियों की बढ़ती संख्या और मानसून सीजन को देखते हुए यात्रा मार्ग पर भू-स्खलन क्षेत्र में जेसीबी और डोजर तैनात किये गये हैं ताकि यात्रा मार्ग बाधित न होने पाये।

मायावती के आने से पहले शब्बीरपुर में फिर हिंसा, आगजनी और गोलीबारी

सतपाल महाराज ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अभी यात्रा अपने प्रारम्भिक चरण में है और अब तक लगभग छह लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं। उन्होंने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों से तय मूल्य से अधिक पैसा लेने का यदि किसी ने दुस्साहस किया तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। महाराज ने कहा कि यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

सुरक्षित है चारधाम यात्रा

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। भूस्खलन के कारण बाधित हो रहे मार्गों को खोलने के लिए पूरा तंत्र सतर्क है। यात्री बिना किसी भय के चारधाम यात्रा करें।

आज यहां एक बयान में पर्यटन मंत्री ने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पांडुकेश्वर के नजदीक बाधित मार्ग को तत्काल खोला गया। स्थानीय प्रशासन और बीआरओ की टीमें हर पल तैनात हैं।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। कुछ लोग यात्रा के सुरक्षित नहीं होने की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चरण में ही छह लाख से ज्यादा यात्रियों की आमद ने साफ कर दिया है कि यात्रा को लेकर यात्रियों में कोई भय नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Close