Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

तीस और शहर बनेंगे स्मार्ट, सूची जारी

नई दिल्ली, 23 जून = केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 30 और शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा शुक्रवार को कर दी है।
इस परियोजना के तहत यह स्मार्ट सिटी की यह चौथी और आखिरी लिस्ट है। पहले दौर में 20 शहरों की घोषणा की गई थी, जिनमें टॉप पर भुवनेश्वर रहा था।

नायडू ने बताया कि 30 शहरों का चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया है। अब तक कुल 90 शहरों का चयन किया गया है। इनमें त्रिवेंद्रम पहले और पटना पांचवें नंबर पर हैं। वहीं , जम्मू और श्रीनगर दोनों ही स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद, अलीगढ़ और झांसी को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। वहीं पर्वतीय प्रदेशों की राजधानी देहरादून और शिमला दोनों का ही चयन स्मार्ट सिटी के तौर पर किया गया है।

CBSE NEET Result 2017 : बोर्ड ने घोषित किया नीट का परिणाम , ऐसे चेक करे रिजल्ट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रायबरेली का चयन स्मार्ट सिटी के तौर पर नहीं हुआ है। वहीं एनसीआर के काफी पास मेरठ भी प्रतिस्पर्धा में पास नहीं हो सका। त्रिवेंद्रम, नया रायपुर, राजकोट, अमरावती, पटना, करीमनगर, मुजफ्फपुर, पुडुचेरी, गांधीनगर, श्रीनगर, सागर, करनाल, सतना, बेंगलुरु, शिमला, त्रिपुर, पिंपली-चिंचवाड़, बिलासपुर, पासीघाट, जम्मू, दाहोद, तिरुनवेल्ली, थूठकुडी, त्रिरुचेल्लापल्ली, झांसी, आइजोल, इलाहाबाद, अलीगढ़ और गंगटोक का चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्रालय की सबसे बड़ी पहल के तौर पर स्मार्ट सिटी परियोजना को देखा जाता है। इसके तहत पूरे देश में 100 स्मार्ट सिटी विकसित किए जाने हैं। इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि कम से कम 100 शहरों में बुनियादी ढांचा दुरुस्त करने का काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close