खबरेबिहारराज्य

तेजस्वी ने सुशील मोदी साधा निशाना , कहा भोज रद्द हुआ था तो कहां थी सुशील मोदी की हिम्मत .

पटना, सनाउल हक़ चंचल-28 जून : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को ललकारने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सुशील मोदी से सवाल किया है कि उनकी हिम्मत उस समय क्यों जवाब दे दी थी, जब नरेन्द्र मोदी के सम्मान में दिया गया भोज रद्द कर दिया गया था। उस समय क्यों नहीं उन्होंने राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उन्हें पता होना चाहिए कि राज्य में महागठबंधन मजे से चल रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा है कि सुशील मोदी गठबंधन टूटने की बातकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुमराह कर हैं, ताकि वो उनके ईद-गिर्द मंडराते रहे। लालू प्रसाद ने बिहार को संघी आग से लगातार बचाया है। सुशील मोदी जरा उस सूरमा का नाम तो बताएं जिसने लालकृष्ण आडवाणी के साम्प्रदायिक रथ का चक्का जाम कर दिया था? 

नरेंद्र मोदी, जब दो दशक बाद अपनी सारी ताकत झोंक कर बिहार जीतने आए तो किसने अपनी हिम्मत से उनके सारे सपनों को मसल दिया? तेजस्वी ने कहा कि अगर सुशील मोदी में हिम्मत थी, तो उनके ही नेताओं के पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप पर पार्टी से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? 

लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे जैसे नेताओं का जवाब देते क्यों नहीं बना? भोला सिंह, कीर्ति आजाद, गोपाल नारायण सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के आरोपों पर जवाब क्यों नहीं देते? हिम्मती वह होता है जो विषमताओं से लड़ते हुए सिद्धांतों के लिए खत्म हो जाता है। सूखी रोटी खा लेता है पर चापलूसी की बीन नहीं बजाता है।   

आगे पढ़े : बिहार : मुंगेर के चुरंबा में आसिफ के शव पहुंचते ही भड़का आक्रोश,आक्रोशित लोगों ने नन्हें व बंटी के घरों तोड़फोड़ कर लगा दी आग.

Related Articles

Back to top button
Close