खबरेराज्य

त्रिपुरा व नागालैंड में जीत पर बीजेपी ने मनायी खुशियां

सिमडेगा, 03 मार्च: त्रिपुरा और नागालैंड की जीत पर शनिवार को भाजपाइयों ने स्थानीय महावीर चौक पर जमकर खुशियां मनाई। सिमडेगा भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र महावीर चौक में जमा हुए त्रिपुरा और मेघालय की जबरदस्त जीत पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और पटाखे छोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने भाजपा की जीत को बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब पूर्वोत्तर में भी भाजपा का शासन चलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पूर्वोत्तर का भी चहुंमुखी विकास होगा। मौके पर मुख्य रुप से अमरनाथ बामलिया, दीपक पुरी, अनूप प्रसाद नवीन सिंह, संजय शर्मा और संजय पठान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। (हि. स.)।

आगे पढ़े : त्रिपुरा में खत्म हुआ लाल झण्डे का लाल आतंक : प्रदेश मंत्री

Related Articles

Back to top button
Close