खबरे

दस दिन के भीतर एक मिलियन अरविन्द अकेला कल्लू का पावर टनाटन

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने अभिनय का जौहर दिखाने के साथ-साथ गायिकी में भी महारत हासिल किये हैं। आलम यह है कि सार्वजनिक मंच से लेकर डिजीटल प्लेटफार्म तक उनके गानों व नृत्य अदायगी को खूब पसंद किया जाता है। इस क्रम में भोजपुरी फ़िल्म सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे का गाना ‘पावर टनाटन’ इन दिनों यू ट्यूब पर खूब धमाल रहा है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर अपलोड किया गया यह गाना मात्र दस दिन के भीतर एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। यह अनोखा रिकॉर्ड है ,जिसे अभी भी खूब देखा जा रहा है। 
इस गाएं को स्वर दिया है अरविन्द अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने। गीतकार श्याम देहाती के लिखे इस गीत को संगीतकार सावन कुमार ने सगीत दिया है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और सिनेस्टार शुभम तिवारी हैं। उनका साथ दे रही हैं अदाकारा ऋतू सिंह और किरण सिंह। फिल्म का निर्माण सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए किया है। दावा किया जा रहा है कि यह फ़िल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। सिनेमाहाल में दर्शकों को जरा भी ऊबाऊ नहीं होने देगी बल्कि वे हँसते मुस्कुराते हुए बाहर निकलेंगे।
– 
उल्लेखनीय है कि ओम सिने एंटरटेनमेंट्स प्रस्तुत फ़िल्म ‘सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे’ के निर्माता थ्री फिल्म्स इंटरटेनमेंट्स व सह निर्माता हेमंत गुप्ता हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा द्वारा किया गया है। फ़िल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने लिया है। कथा, पटकथा, संवाद राकेश त्रिपाठी, संगीत सावन कुमार तथा गीत प्यारेलाल यादव, श्याम जी श्याम, आजाद सिंह व पिंटू गिरी का हैं। छायांकन आर आर प्रिन्स, संकलन गुरजंट सिंह, मारधाड़ दिलीप, नृत्य रिक्की गुप्ता, मयंक-अशोक, कला अंजनी तिवारी, निर्माण नियंत्रण एम श्रीवास्तव का है। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतू सिंह, किरण सिंह, अवधेश मिश्रा, अतुल सिंह, आयुषी तिवारी, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।

Related Articles

Back to top button
Close