खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

दादर में फेरीवालों के समर्थन में कांग्रेस के मोर्चे पर मनसे कार्यकर्ताओं हमला, लाठीचार्ज

मुंबई, 1 नवंबर (हि.स.)। मुंबई में दादर इलाके में फेरीवालों के समर्थन में निकाले गए कांग्रेस के मोर्चे पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है। इससे कांग्रेस व मनसे कार्यकर्ता एकदूसरे से भिड़ गए । यहां तैनात पुलिस ने दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं को पहले हटाने का प्रयास किया ,लेकिन जब दोनों पक्षों के कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार फेरीवालों का जोरदार विरोध मनसे की ओर से किया जा रहा है। इसे देखते हुए कांग्रेस की ओर से आज बुधवार को सुबह दादर में फेरीवालों के समर्थन में मोर्चा निकाला गया था। यह मोर्चा धीरे -धीरे राज ठाकरे के घर की ओर बढ़ रहा था। इसलिए वहां पहले से तैनात मनसे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। मनसे कार्यकर्ता कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करने लगे थे। पुलिस को यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और सैकड़ों की संख्या में दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस घटना से दादर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

Related Articles

Back to top button
Close