Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली में औसत से ज्यादा गर्म रही मंगलवार की सुबह

नई दिल्ली, 27 जून : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की सुबह बेहद गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक बदली छाई रह सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आंशिक बदली छाए रहने तथा शाम व रात में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।”

इससे पहले, सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close