Home Sliderदेशनई दिल्ली

दीपावली पर नई दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली, 01 सितंबर (हि.स.)। दीपावली के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह ट्रेन 06 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच दिल्ली और मुंबई के बीच कुल 32 फेरे लगाएगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से शुक्रवार और रविवार को चलेगी जबकि इसकी वापसी सेवा नई दिल्ली से शनिवार और सोमवार को रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 09005 मुंबई सेंट्रल से सायं चार बजे रवाना होगी और अगले दिन 7:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 09006 दोपहर 2.50 बजे चलेगी और अगले दिन 6.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन वड़ोदरा और कोटा स्टेशनों पर ठहरेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर और पेन्ट्री कार है। इस ट्रेन में यात्रा के लिए बुकिंग की सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button
Close