Home Sliderमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

दुष्कर्म व हत्याकांड पर सुप्रिया ने दी CM देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी

मुंबई, 16 अक्टूबर : अहमदनगर जिलान्तर्गत कोपर्डी के बलात्कार व हत्या मामले में अगर दिसम्बर तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राकांपा मुख्यमंत्री की राह बहुत मुश्किल कर देगी। इस तरह की चेतावनी सोमवार को सांसद सुप्रिया सुले ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी। 

अहमदनगर जिले में स्थित कर्जत तहसील में कोपर्डी गांव में 13 जुलाई 2016 को 3 युवकों ने नाबालिग लडक़ी के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और इसके बाद लडक़ी की जघन्य हत्या कर दी थी। इस घटना में पुलिस ने जीतेंद्र शिंदे, संतोष भवाल व नितीन भैलुमे को गिरफ्तार किया है। 

यह ही पढ़े : भारतीय नौसेना को मिला सबसे शक्तिशाली युद्धपोत INS किल्टन , जाने इसकी खाशियत

इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपियों को अतिशीघ्र सजा दिलाने संबंधी बयान दिया था। पुणे में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद इस घटना को डेढ़ साल बीत गए हैं, लेकिन अब तक इस मामले में आरोपियों को सजा नहीं मिल सकी है। इसलिए वह दिसंबर तक इस मामले में आरोपियों को सजा मिलने की राह देखने वाली है। अगर दिसम्बर तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती है तो वह इस मामले को लेकर जनवरी से जनांदोलन करने वाली है। इतना ही नहीं इस जनांदोलन में मुख्यमंत्री को राज्य में घूमने नहीं दिया जाएगा। (हिस)।

Related Articles

Back to top button
Close