Home Sliderदेशनई दिल्ली

देशभर में 1,15,435 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूरी

नई दिल्ली, 25 जुलाई : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश के सभी 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 115,435 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दी है।

लोकसभा में शिमला के सांसद वीरेन्द्र कश्यप द्वारा उठाए गए अतारांकित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री पॉन राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि कुल 115,435 किलोमीटर में से 10,668 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर राज्यों में मंजूर किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 2,642 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूरी दी गई जबकि हरियाणा में 2,641 किलोमीटर, जम्मू और कश्मीर में 2,601 किलोमीटर, पंजाब में 2,769 किलोमीटर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए 15 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि देशभर के तमामा राज्यों में महाराष्ट्र के लिए सबसे अधिक 15,436 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दी गई है जबकि चंडीगढ़ 15 किलोमीटर के साथ इस सूची में सबसे निचले पायदान पर हैं। मंत्री ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 6286 किमी, अरुणाचल प्रदेश में 2537 किमी, असम में 3845 किमी, बिहार में 4,839 किमी, चंडीगढ़ में 15 किमी, छत्तीसगढ़ में 3232 किमी, दिल्ली में 79 किलोमीटर, गोवा में 262 किमी, गुजरात में 5017 किमी, हरियाणा में 2641 किमी, हिमाचल प्रदेश में 2642 किमी, जम्मू और कश्मीर में 2601 किमी, झारखंड में 2661 किमी, कर्नाटक में 6791 किमी, केरल में 1782 किमी, मध्य प्रदेश में 7854 किमी, महाराष्ट्र में 15436 किमी, 1746 किमी मणिपुर में, 1204 किमी मेघालय में, 1422 किमी मिजोरम में, नगालैंड में 1547 किमी, ओडिशा में 4838 किमी, पुडुचेरी में 64 किलोमीटर, पंजाब में 2769 किलोमीटर, राजस्थान में 7906 किमी, सिक्किम में 463 किलोमीटर, तमिलनाडु में 5381 किलोमीटर, 3786 तेलंगाना में, 854 किलोमीटर त्रिपुरा में, उत्तर प्रदेश में 8711 किलोमीटर, उत्तराखंड में 2842 किलोमीटर, पश्चिम बंगाल में 2998 किमी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 331 किलोमीटर, दादरा एवं नगर हवेली में 31 किलोमीटर, दमण एवं दीव में 22 किलोमीटर को मंजूरी दी गई है। 

Related Articles

Back to top button
Close