खबरे

‘देसी गर्ल’ प्रियंका की ‘बेवॉच’ देखकर कम हो जाएगी दर्शकों की दिलचस्पी !

मुंबई, 02 जून = हॉलीवुड की इस फिल्म में भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी की एक मात्र वजह ये रही कि हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार किसी हॉलीवुड की फिल्म में काम किया है। जाहिर है कि फिल्म देखने वाले इस फिल्म में प्रियंका के प्रति उम्मीदों का पहाड़ लेकर जाएंगे और खुद को जमीन के नीचे पाताल में धंसा हुआ पाएंगे। फिल्म में प्रियंका का रोल न सिर्फ छोटा है, बल्कि वे अभिनेत्री के तौर पर भी निराश करती है।

images

ये फिल्म 90 के दशक की मशहूर टेली सीरीज ‘बेवॉच’ की थीम पर है। इसका आधार बेवॉच गेम है, जो अमेरिका में समुद्र किनारे खेला जाता है। इसके लिए बड़ी टीमें बनाई जाती हैं। मिच (ड्वेन जानसन उर्फ रॉक) एक ऐसी ही टीम का संचालक है। इस टीम में एक खिलाड़ी के शामिल होने को लेकर टकराव की स्थिति पैदा होती है और जब मामला ड्रग्स तक पहुंच जाता है, तो शक के घेरे में विक्टोरिया (प्रियंका) पर भी होता है। क्लाइमैक्स में इस पूरी गुत्थी का पर्दाफाश किया जाता है।

रिश्तों के ताने-बाने का आईना है फिल्म ‘ए डेथ इन द गंज’

priyanka @

भारत में इस फिल्म की उम्मीदों का एकमात्र आधार प्रियंका हैं और वे उम्मीदों पर खरी नहीं उतरतीं। न उनके रोल में दम है और ना ही परफॉरमेंस में। उनका अंग्रेजी लहजा भी अखरने वाला है। एक्सपोज करने से भी प्रियंका ने गुरेज नहीं किया, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला। कहानी का ताना-बाना कमजोर है और बेसिर-पैर का ड्रामा इसे और बुरा बनाता है। फिल्म की कहानी में लॉजिक कम और मसालों की भरमार ज्यादा है। भारत में डब्लू डबलू ई के रेसलर के तौर पर पहचान बना चुके रॉक (असली नाम ड्वेन जानसन) भी कुछ खास नहीं कर पाते और प्रभावहीन हैं।

baywatchberlin1

भारत में ऐसी मसाला फिल्में हर सप्ताह थोक में देखने को मिलती हैं। जो दर्शक प्रियंका के नाम पर इस फिल्म को देखने जाएंगे, वे अपने फैसले पर सबसे ज्यादा पछताएंगे। उनके फैंस ने भी हॉलीवुड में प्रियंका की इतनी निराशाजनक शुरुआत की उम्मीद नहीं की होगी।

Related Articles

Back to top button
Close