खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

दो ट्रकों की भीषण टक्कर में 11 लोग घायल , 4 की हालत गंभीर

मुंबई, 20 फरवरी : पुणे-सोलापुर महामार्ग पर उरुली-कांचन की सीमा में स्थित खेडेकर माला में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे में उरुली-कांचन की सीमा में स्थित खेडेकर माला में मंगलवार की अलसुबह बालू ढोने वाले व टायर का यातायात करने वाले इन दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई।

निवेशकों का 230 करोड डकारने वाला यह बिल्डर पंहुचा अस्पताल , आठ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए हैं|चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को लोणी कालभोर स्थित विश्वराज अस्पताल में भिजवाया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में कुछेक इंदापुर के हैं तो कुछ उमरगा के निवासी हैं। (हि. स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close