खबरेझारखंडराज्य

दो लाख के इनामी नक्सली कन्हैया ने किया समर्पण

सिमडेगा, 20 नवंबर : मनोहरपुर चाईबासा का पीएलएफआई का एरिया कमांडर कन्हैया कुमार उर्फ आकाश सिंह ने सिमडेगा एसपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कन्हैया पर दो लाख का इनाम है। पुलिस ने उसके पास से एक मशीनगन बरामद की है।

कन्हैया पर चाईबासा, ओड़िशा, सिमडेगा जिला के कई थानों में हत्या, लूट, मुठभेड़, आर्म्स एक्ट के 20 मामले दर्ज हैं। कन्हैया का आतंक सिमडेगा के बानो, जलडेगा, ओड़िशा के बिसरा, चाईबासा व पश्चिमी सिंहभूम के थाना क्षेत्र में था। कन्हैया 2013 से ही पीएलएफआई संगठन में था। कन्हैया को समर्पण की राशि दो लाख रुपए का चेक भी सौंपा गया। एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कन्हैया कोलेबिरा थाना क्षेत्र का निवासी है। कन्हैया के समर्पण से जिले में पीएलएफआई अब अंतिम सांस ले रहा है। (हि.स .)।

Related Articles

Back to top button
Close