Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

धन्वंतरि जयंती पर आज प्रधानमंत्री पहला अ.भा. आयुर्वेद संस्थान देश को करेंगे समर्पित

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महर्षि धन्वंतरि जयंती पर देश को प्रथम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का तोहफा देंगे।

सरकार ने पिछले साल से ही महर्षि धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। दूसरी जयंती पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स की तर्ज पर ही देश को पहला अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान प्राप्त होने जा रहा है।

आयुष मंत्रालय की पहल पर इसे नई दिल्ली के सरिता विहार में बनाया गया है। यह संस्थान लोगों को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति से जोड़ने के साथ ही आयुर्वेद पर नए-नए प्रयोग भी करेगा।

Related Articles

Back to top button
Close