खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नांदेड-वाघाला महापालिका के लिए मतदान शुरू, 578 उम्मीदवार मैदान में

मुंबई, 11 अक्टूबर (हि.स.)। नांदेड-वाघाला महापालिका के लिए बुधवार सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां 81 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और चुनाव में 578 उम्मीदवार आपनी तकदीर अजमा रहे हैं। इस चुनाव में प्रभाग क्रमांक 02 में प्रायोगिक तत्वा पर व्हीव्हीपैट मशीन (व्होटर व्हेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का प्रयोग किया जा रहा है। 

महापालिका की कुल 20 प्रभागों ने 81 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 891 प्रत्याशीयों ने नामांकन किया था। इनमें से 313 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था इसलिए 578 उम्मीदवार मैदान में हैं। व्हीव्हीपैट का प्रयोग हो रहे प्रभाग क्रमांक 2 में 26 उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। यहां आज सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा तथा 12 अक्टूबर 2017 को मतगणना होगी। 

यहां कुल 20 में से 19 प्रभाग चार सदस्यों का है। एक प्रभाग 05 सदस्यों का है। यहां कुल 3 लाख 96 हजार 872 मतदाता हैं और इनके लिए 550 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही यहां शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया चल रही है। अभी तक कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नही मिली है। 

Related Articles

Back to top button
Close