Home Sliderखबरेराज्य

नागालैंड : डॉ. सुरहोजेले लेजित्सु ने संभाला 17 वें मुख्यमंत्री का पदभार .

Assam. कोहिमा, 22 फरवरी= नगालैंड की राजनीति में भारी उथल-पुथल के बीच नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष 81 वर्षीय डॉ. सुरहोजेले लेजित्सु बुधवार को दिन के 11 बजे राजभवन में राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे।

डा. सुरहोजेले लेजित्सु को एनपीएफ व डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नागालैंड (डीएएन) के विधायकों की बैठक में बीते सोमवार की सुबह विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। जिसके बाद डॉ. सुरहोजेले लेजित्सु ने राज्यपाल पीबी आचार्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

उल्लेखनीय है कि नागालैंड में उत्पन्न राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एनपीएफ व डीएएन विधायकों की बैठक में सर्वसम्मित से डॉ. सुरहोजेले लेजित्सु को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सभी विधायकों का आभार ज्ञापित करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने इस काम में अपने सभी सहयोगियों से सहयोग की कामना की। माना जा रहा है कि अब राज्य में राजनीतिक विवाद समाप्त हो जाएगा।

उल्लखनीय है कि 81 वर्षीय डॉ. सुरहोजेले लेजित्सु वर्तमान में विधानसभा के सदस्य नहीं है। उन्हें आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़ेगा। कारण उन्होंने 2013 में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। इससे पहले वे 2003 में उत्तर अंगामी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने राज्य के शहर विकास मंत्री का दायित्व संभाला था। इसके अलावा वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दूसरी बार शहर विकास मंत्री के साथ ही शिक्षा विभाग का भी दायित्व संभाला था।

Related Articles

Back to top button
Close