Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नारायण राणे का फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होना हुआ तय

मुंबई, 31 अक्टूबर : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगामी 15 दिनों में अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की रणनीति बना रहे हैं| प्रस्तावित विस्तार में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को स्थान दिए जाने पर अंतिम निर्णय लिया गया है। इसकी पुष्टि राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने की है। राज्य के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को भी इस विस्तार में फिर से मंत्री बनाए जाने का विचार किया जा रहा है। इस बाबत मुख्यमंत्री खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर उनसे हरी झंडी लेने वाले हैं। 

मंत्रिमंडल में से कुछ मंत्रियों का नाम कट सकता है और कुछ नए अन्य मंत्रियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। इसी प्रकार मंत्रिमंडल के विस्तार में क्षेत्रीय तालमेल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें शिवसेना की ओर से कुछ विधायकों को लाल बत्ती दी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी छोड़ स्वाभिमान पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को मंत्रिमंडल में जगह न दिए जाने की जोरदार मांग शिवसेना की ओर से की जा रही है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस बाबत खुद मुख्यमंत्री को संदेश दिया था, लेकिन शिवसेना के विरोध को भाजपा ने नजरअंदाज कर दिया है। 

मनसे पदाधिकारियों पर हमला करने वाले दो फेरीवाले गिरफ्तार

नारायण राणे को भाजपा अपने कोटे से मंत्री पद देने का निर्णय ले चुकी है। उधर मंत्रिमंडल से हटाए गए एकनाथ खडसे को फिर से मंत्री बनाए जाने के लिए राज्य के नेताओं में सहमति बन गई है लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति जरुरी है, इसलिए बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री इस बाबत अमित शाह से मिलने वाले हैं। एकनाथ खडसे पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए परिवार के सदस्यों को पुणे स्थित भोसरी एमआईडीसी में जमीन दिलाए जाने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद खडसे खुद मंत्रिमंडल से अलग हो गए थे। अब जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है| (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close