महाराष्ट्रमुंबई

नालासोपारा : मनसे ने किया बविआ नगरसेवक पर मामला दर्ज करने की मांग

नालासोपारा (आर एन सिंह)28 नवम्बर :  तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत शहीदों के अपमान को लेकर बविआ नगर सेवक घिरते दिखाई दे रहे है| मनसे शहर अध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज करने की मांग के साथ ही पुलिस स्टेशन में शिकायत पत्र भी दिया गया है| 
.
ज्ञात हो कि २६/११ को जिला सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मुंबई हमले हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी गयी| इस अवसर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके शहादत को याद किया गया| जिला और तालुका में गैरसरकारी संस्थानों द्वारा भी बैनर और पोस्टर पर देश के लिए मुंबई आतंकी हमले में शहीद जवानों का फोटो लगाया गया| इसी कड़ी में वसई-विरार शहर महानगर पालिका के बविआ नगर सेवक सचिन देसाई द्वारा भी बड़े होर्डिंग लगाए गए थे|
.
.
mns
देसाई द्वारा होर्डिंग में शहीद जवानों के बीच राकेश मारिया और सदानंद दो उच्च पुलिस अधिकारी फोटो लगाकर श्रद्धांजली दी गयी थी| नगर सेवक यह होर्डिंग काफी चर्चा का विषय बना हुआ है| उक्त होर्डिंग में पुलिस के उच्चपदस्थ जीवित अधिकारियों का फोटो लगाकर शहीदों का अपमान करने जैसी घटना को जन्म दिया गया है| हालांकि बविआ के नगर सेवक द्वारा गलती को सुधार करते हुए माफ़ी और दूसरा होर्डिंग लगायी गयी, लेकिन तब तक पहले वाली होर्डिंग व्हाट्सअप और अन्य सोशल मिडिया पर वायरल हो चुकी थी|
.
उक्त मामले में मनसे नालासोपारा शहर अध्यक्ष हरिश्चंद्र ज.सुर्वे द्वारा बहुजन विकास आघाडी के नगर सेवक द्वारा शहीदों के अपमान करने की बात करते हुए तुलिंज पुलिस स्टेशन में अपराधिक मामला दर्ज करने को लेकर पत्र दिया है| सुर्वे ने पत्र में नगर सेवक सचिन देसाई पर २६ /११ के शहीदों की शहादत अपमान किया गया,जिसका फोटो सोशल मिडिया पर भी वायरल हुआ है| इसलिए उक्त अपमान को लेकर दोषी नगर सेवक पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए|   
.

Related Articles

Back to top button
Close