Home Sliderदेशनई दिल्ली

नीतीश के फैसले के खिलाफ पार्टी में उठा विरोध

नई दिल्ली, 27 जुलाई : बुधवार शाम को नीतीश कुमार द्वारा लिये गए फैसले पर जनता दल यूनाइटेड में भी अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। 

जनता दल यू नेता अली अनवर ने नीतीश कुमार के निर्णय पर कड़ी नाराजगी जताई है। अली अनवर ने बिहार में महागठबंधन टूटने पर नाराजगी जताई है। अली अनवर ने कहा, ‘मौका मिलेगा तो पार्टी में अपनी बात रखूंगा।’
वहीं, जदयू वरिष्ठ नेता शरद यादव भी नीतीश कुमार के भाजपा के साथ सरकार बनाने से नाराज हैं। 

कांग्रेस ने नीतीश के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘भाजपा का प्रजातंत्र में विश्वास ना पहले था ना अब है।’

बुधवार शाम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव प्रकरण से नाराज होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जदयू ने भाजपा के साथ बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जदयू अब महागठबंधन की बजाय एनडीए में शामिल हो गयी है।

Related Articles

Back to top button
Close