खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नेशनल लेवल के कराटे खिलाड़ी ने चुराई बाइक, गिरफ्तार

मुंबई, 18 जुलाई : आकोला जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के कराटे स्तर के खिलाड़ी श्रेयश ठाकरे व उसके साथी अक्षय मसाने को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद किया है। 

लोकमान्य तिलक के परपोते व कांग्रेस के दिग्गज नेता रोहित पर बलात्कार का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार श्रेयश ठाकरे व अक्षय मसाने दोनों कॉलेज में साथ पढ़ रहे हैं। श्रेयश राष्ट्रीय स्तर का कराटे खिलाड़ी है और उसने हाल ही में नेपाल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में पदक भी जीता था। इतनी ख्याति के बाद भी उसके अंदर लोगों की बाइक चुराने का शौक जीवित रहा। वह अपने मित्र के साथ बाइक चुराता और उसे बेचकर ऐश करता था। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Articles

Back to top button
Close