खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पति की हत्या कर शव को घर के पास ही दफ़न कर दिया , फिर बेचैन हो पुलिस स्टेशन पहुची पत्नी !

मुंबई, 25 अक्टूबर : अलीबाग में स्थित थल तहशील ने पति से परेशान यमुना कोली नामक महिला ने अपने पति की जघन्य हत्या कर दी और उसका शव घर के पास खड्ढे में दफन कर दिया। लेकिन बाद में उससे रहा नहीं गया और वह खुद पुलिस स्टेशन में जाकर कर इस घटना की जानकारी दी , जिससे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सुबह पुलिस ने खड्ढे में दफन यमुना कोली के पति हरिश्चंद्र कोली का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र पाटील व यमुना कोली थल तहशील में स्थित गांव में रहते थे। पुलिस के अनुसार यमुना कोली ने बताया कि उसका पति हरिश्चंद्र उसे हमेशा छोटी-छोटी बात के लिए प्रताडि़त करता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। इसीलिए उसने रविवार की रात को सोते समय हरिश्चंद्र की जघन्य हत्या कर दी और अकेले ही रात में अपने पति के शव को घर के पास गड्ढे में दफन कर दिया ।

मॉडल बनने के सपने लेकर आई , मगर 100 पुरुषों के साथ सोने के लिए हुई मजबूर !

इस घटना की जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन घर में उसे जैसे चैन ही नहीं आ रहा था और हर समय अपराध बोध हो रहा था। इसलिए मंगलवार की रात को वह पुलिस स्टेशन में पहुंची और पुलिस के समक्ष सारी हकीकत बता दी। इसलिए पुलिस ने उसे उसी समय गिरफ्तार कर लिया और आज सुबह पुलिस ने हरिश्चद्र का शव बरामद किया है। इस मामले की जांच जारी है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close