Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पत्रकारिता में अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण साधु का निधन

मुंबई, 25 सितम्बर (हि.स.)। मराठी और अंग्रेजी पत्रकारिता में अमूल्य योगदान देने वाले 75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार अरुण साधु का सोमवार सुबह चार बजे सायन अस्पताल में निधन हो गया। उनके पश्चात परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। साधु के निधन से पत्रकारिता जगत को साधुवाद का नया चेहरा दिखाने वाले एक अध्याय का अंत हो गया है। 

अरुण साधु का जन्म विदर्भ में हुआ था। उन्होंने मराठी पत्रकारिता के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी अपना वर्चस्व साबित किया था। 1962 से 1990 के दरम्यान उन्होंने केसरी, माणूस (साप्तिहक), द इंडियन एक्स्प्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, स्टेट्समैन आदि अखबारों में पत्रकारिता की है। साधु पुणे विद्यापीठ में 1995 से 2001 तक पत्रकारिता विभाग के विभाग प्रमुख भी थे। उन्होंने मराठी भाषा की बहुत से पुस्तकें लिख कर मराठी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी तरह कथा, उपन्यास, ललित साहित्य, चरित्र, वैचारिक लेखन आदि से भी उन्होंने मराठी साहित्य को समृद्ध बनाने का महती काम किया है। 

अरुण साधु ने 80 वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता भी की थी। इसी तरह कुसुमाग्रज प्रतिष्ठान के जनस्थान पुरस्कार और अमेरिका में महाराष्ट्र फाऊंडेशन के जीवनगौरव पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। 

Related Articles

Back to top button
Close