खबरे

पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह का अगला धमाका क्रेक फाईटर

मुंबई : कई सुपरहिट देने के बाद भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और फ़िल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह का अगला धमाका भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर है, जिससे दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है। जी हाँ, पवन सिंह के साथ भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड जैसी सुपरहिट देने वाले फ़िल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह जल्द ही फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग करने वाले हैं।
इस फिल्म की शूटिंग राँची, झारखंड, बिहार और मुंबई के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जाएगी। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से अलग एवं सरप्राइज पैक्ड होगा। उनके लुक और किरदार पर काफी वर्क किया गया है। उल्लेखनीय है कि उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही, प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ रॉकी राजेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, लोटा तिवारी, धामा वर्मा आदि हैं।
विदित हो कि फ़िल्म क्रेक फाईटर के अलावा सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में पवन सिंह फ़िल्म वारंट, सत्या रिटर्न्स एवं नो एंट्री की बैक टू बैक शूटिंग शुरु करने वाले हैं। इन चारों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः एक के बाद एक स्टार्ट टू एन्ड शेड्यूल में पूरी की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button
Close