उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पहले राउन्ड में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस को दी शिकस्त

हमीरपुर, 01 दिसम्बर (हि.स.)। जिले में निकाय चुनावों की मतगणना में हमीरपुर नगर पालिका परिषद सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुलदीप निषाद 1167 मतों से आगे बढ़त बनाये हुये हैं। वहीं सपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उधर राठ नगर पालिका परिषद की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया 100 मतों से आगे चले रहे हैं। 

जिले के तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायतों की सीट के लिये शुक्रवार को मतगणना जारी है। सुमेरपुर ब्लाक के नवीन गल्ला मंडी में चल रही मतगणना में पहले दौर की वोटों की गिनती पूरी होने के बाद हमीरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी कुलदीप निषाद 1167 मतों से आगे बढ़त बनाये हैं। उन्हें 2314 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय साहू दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 1147 मत ही मिले है। सपा प्रत्याशी डा.राजकुमार तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, जिन्हें अभी तक 604 मत मिले हैं। 

उधर राठ नगर पालिका परिषद की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अभी तक बुधौलिया 100 मतों से आगे चल रहे हैं। जिले के सरीला नगर पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी महेन्द्र राजपूत आगे चल रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी महारानी शैफाली सिंह को कड़ी शिकस्त दे रहे हैं। गोहांड नगर पंचायत की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी सतेन्द्र राजपूत आगे चल रहे हैं। वहीं सुमेरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी आनंदी पालीवाल बढ़त बनाये हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close