खबरेदेशनई दिल्ली

पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक उठाकर सशस्त्र संघर्ष जरुरी : उमर दाऊद खट्टक

नई दिल्ली, 14 जनवरी=  पश्तूनों ने पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक उठाकर सशस्त्र संघर्ष करने का एलान कर दिया है। पश्तून नेता उमर खटक का कहना है कि अब एक पश्तुनिस्तान लिब्रेशन आर्मी का गठन कर पश्तूनों के अधिकारों के लिए सशस्त्र संघर्ष किया जाएगा।
उमर दाऊद खट्टक का आरोप है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 100 पश्तूनी लड़कियों को अगवा कर उन्हें लाहौर में देह व्यापार के काम में झोंक दिया गया है। पाकिस्तानी सैनिक आए दिन उनकी लड़कियों का रेप करते हैं।

अफगानिस्तान में रहने वाले उमर का दावा है कि पाक सेना स्वात और वजीरिस्तान इलाके के घरों को तबाह कर वहां से सैकड़ों पश्तून लड़कियों को अगवा कर रही है। वे इन्हें लाहौर में सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने ले गए हैं। इससे होने वाली आमदनी से पाक सरकार आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करती है। पीएके की ओर से परमाणु हमले की धमकी दी जाती है। उमर खट्टक ने संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इसके चलते अब तक पांच लाख लोग पलायन कर चुके हैं। उन्होंने इस पर दुनिया के देशों से भी समर्थन मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की आशंका जताई है कि पाकिस्तान उनके ऊपर परमाणु हथियारों से हमला करवा सकता है।

उमर ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एकमात्र ऐसा मुल्क है जो अपने ही लोगों को बेदखल कर देना चाहता है। पाकिस्तान सरकार अब तक पश्तूनों को गुमराह करती आई है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका। अब पश्तून और ज्यादा बेवकूफ नहीं बनने वाले हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया कि इन आतंकियों की आड़ में वह यहां के स्थानीय लोगों को उनकी जमीन से बेदखल करना चाहता है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close