खबरे

पालघर जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष पद पर पियुष पटेल की नियुक्ति .

केशव भूमि नेटवर्क,06 फ़रवरी (palghar)  :मुंबई से सटे पालघर जिला के  पालघर में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ पालघर 2018 के लिए पियुष पटेल की सर्व सहमत से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है  .इसके पहले इस पद की जिम्मेदारी अविनाश श्रीवास्तव संभाल रहे थे .

palghar jwains grup 2018 (6)

 बता दे की अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए पालघर के सुन्दरम स्कुल में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ पालघर की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .इस कार्यक्रम में उपस्तिथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ पालघर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पियुष पटेल का अध्यक्ष पद पर चुनाव किया. जिसके बाद अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद के चार्ज को पियुष पटेल के हवाले किया .

palghar jwains grup 2018 (1)

इसके पहले पियुष पटेल वर्षा जल संचयन ,बेटी बचाओ बेटी पढाओ,वृक्षा रोपण जैसे अन्य अभियान को सफलता पूर्वक चलाया है .वही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद पियुष पटेल ने कहा की मेरे जीवन में मिले सामाजिक कामो के अनुभव को देखते हुए इस पद की जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक क्षेत्रो में  मै अपने सहयोगियों के साथ ज्यादा से ज्यदा सामाजिक काम करने का प्रयास करुगा .और इस ग्रुप को एक अच्छी उचाई तक ले जाऊगा.इस अवसर पर

palghar jwains grup 2018 (3)

नूरिया मैडम , हेमराज जैन, डॉ.आर.बी. सिंह, डॉ. शिवशंकर, कामल थालकर, अमित राजपुरोहित, महावीर जैन, कमल ठाकुर ,धर्म गुप्ता व अरविंद गांधी, व अन्य मान्यवर बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे .

palghar jwains grup 2018 (4)
अध्यक्ष चुने जाने के बाद piyush पटेल का स्वागत स्वागत करते हुए जायन्ट्स ग्रुप के मान्यवर व अन्य लोग …..

आगे पढ़े : CM योगी से मिली चंदन की बहन, मिला मदद का आश्वासन

Related Articles

Back to top button
Close