Home Sliderखबरे

पालघर जिला : क्राइमब्रांच ने 85 किलो गांजा के साथ एक महिला और उसके साथी को किया गिरफ्तार, गुजरात से महाराष्ट्र तक फैला है इस महिला का मकडजाल,

केशव भूमि नेटवर्क ,पालघर,18जुलाई : पालघर जिला के डहाणू में  पालघर लोकल क्राइम ब्रांच ने दहानू के रामटेकड़ी से  रेखा उर्फ नगमा अयूब शेख (40) संतोष दुर्योधन स्वाईन (38) नामक दो लोगो को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब 85 किलो गांजा जप्त किया है । बाजार में जिसकी कीमत 10 लाख 23 हजार 744 बताई जा रही है।

बता दे कि लोकल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दहानू के रामटेकडी में एक महिला अपने एक साथी के साथ मिलकर गैर कानूनी ढंग से गांजे की सप्लाई करती है, और उसके घर मे बड़े पैमाने पर गांजा भी रखा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद LCB की सहा. पुलिस निरीक्षक  सिद्धवा जायभाये ने क्राइमब्रांच के पुलिस कर्मचारी सफौ .विनायक ताम्हाणे ,सहा. सफौ.भरत पाटिल ,पो.ना.जनार्दन मते ,विकास यादव ,मंगेश  चव्हाण ,मुकेश तटकरे ,सागर बारवकर ,गोविंद केंद्रे ,शिवजी पाटिल ,मनोज सपकाल ,प्रशांत पाटिल,संदीप सूर्यवंशी ,अश्विन पाटिल ,शारद पाटिल ,नरेंद्र पाटिल ,नरेंद्र जनाठे व अन्य  क्राइमब्रांच के लोगों की एक टीम बनाकर उस महिला के  घर पर छापा मारकर उसके घर से बड़े पैमाने पर गांजा जप्त करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

2 साल पहले इसके पति को क्राइमब्रांच कर चुकी है गिरफ्तार…

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महिला का मकडजाल गुजरात के सूरत से लेकर महाराष्ट्र के पालघर जिला के विरार तक फैला हुआ है। करीब दो साल पहले भी हमारी टीम ने इसके पति अयूब शेख को भी काफी बड़े पैमाने पर गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।

वही अगर सूत्रों की माने तो पहले गांजे की सप्लाई इसका पति किया करता था और यह महिला अपने पति के इस काम मे हाथ बंटाया करती थी लेकिन पति के जेल में जाने के बाद इस धंधे को इस महिला ने खुद पूरी तरह से संभाल लिया था।

/

मुंबई : डोंगरी में इमारत गिरने से10 लोगो की मौत, मलबे में अभी भी कई लोग दबे……..

Related Articles

Back to top button
Close