खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : थर्टीफस्ट की रात युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 02 जनवरी, :  पालघर के तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के शंखेश्वर नगर इलाके में थर्टीफस्ट की देर रात दो बजे एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376ड के तहत मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंखेश्वर नगर निवासी एक 18 वर्षीय युवती को उसका परिचित अक्षय नामक युवक थर्टीफस्ट की देर रात बहला फुसलाकर क्षेत्र के सेंट अलायसिस स्कूल के पास बनी एक अवैध निर्माणाधीन इमारत के एक कमरे में ले गया।

पालघर जिला : दहानू में लावारिस अवस्था में मिली नवजात बच्ची

वहां उसका दोस्त विशाल मौजूद था। दोनों ने युवती के साथ जबरन बारी- बारी से दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने सोमवार की रात तुलींज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close