खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : दही हांडी उत्सव पर अंगदान को लेकर जनजागृति अभियान…

मुंबई, 13 अगस्त:  पालघर जिले की वसई तहसील में विभिन्न त्यौहारों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रमाकांत वैद्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने बविआ के साथ मिलकर इस वर्ष दहीहांडी के उत्सव पर बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से अंग दान को लेकर जनजागृति अभियान चलाने जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से दहीहांडी पर बनने वाली मानव पिरामिड को कम से कम करने का भी आह्वान किया गया है। 

organ-donation-

पारंपरिक तरीके से मनाए जाने वाले दहीहांडी पर्व पर मंडपों द्वारा बांधी गई मटकी को जहां गोविंदा पथकों द्वारा फोड़ा जाता है, वहीं भारी भरकम इनामों को लेकर दहीहांडी आयोजकों की ओर से ऊंची-ऊंची मानव पिरामिड बनाई जाती है। इस दौरान कई गोविंदा घायल हो जाते हैं तो कइयों को अपनी जान तक भी गंवानी पड़ती है। इसी क्रम में सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक नालासोपारा शहर के रमाकांत वैद्य चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट की ओर से प्लास्टिक की थैली के प्रयोग को बंद करने के लिए कपड़े की थैलियां हजारों की संख्या में वितरित की जा रही हैं। 

दहीहांडी उत्सव के दौरान घायल हुए गोविंदा प्रवीण रहाटे के उपचार खर्च, मेधावी छात्रों के लिए राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र का आवंटन किया गया है। इस वर्ष ट्रस्ट की ओर से गोविंदा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महीने भर से किए गए अभ्यास के बाद दहीहांडी के दिन ट्रक, टी-शर्ट, चाय-नास्ता, भोजन और प्रतियोगिता के दौरान अधिक से अधिक मानव पिरामिड बनाने वाले गोविंदा पथकों द्वारा पुरस्कार पाने का प्रयत्न किया जाता है। इस बीच उनकी जान को भी खतरा बना रहता है। 

KBN10 NEWS ,ANGDAN1

इसके लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित वैद्य ने कहा कि दहीहांडी के मंडल आयोजक की ओर से पांच-पांच थर मानव पिरामिड पर लगाने पर पथकों को पुरस्कार दिया जाएगा और उनके खर्चे का भार उठाया जाएगा, जिसके कारण उत्सव और गोविंदा टीमें बनी रह सकती हैं। इस वर्ष बहुजन विकास आघाडी और रमाकांत वैद्य चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्णय लिया गया है कि अंग दान को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अंग दान महत्वपूर्ण दान है, के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। 

आगे पढ़े : मुंबई में 25 अगस्त से गणेशोत्सव की धूम धाम से होगी शुरूवात, पंडालो में गणेश भगवान का आगमन हुआ शुरू .

Related Articles

Back to top button
Close