Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : बुधवार को होगा भाजपा सांसद चिंतामण वनगा का अंतिम संस्कार , CM सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल

मुंबई, 30 जनवरी, : पालघर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चिंतामण वनगा का मंगलवार की सुबह हृदयगति रुक जाने से दिल्ली में निधन हो गया है। वे 64 वर्ष के थे। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली पालघर जिले में शोक की लहर फ़ैल गयी। उनके घर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासकीय अधिकारी सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

बुधवार दोपहर उनका पार्थिक शव उनके निवास स्थान काडवा, तलासरी लाया जायेगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके पार्थिक शव सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा .सांसद की शव यात्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के कई मंत्रियो के आने की बात कही जा रही है।

पालघर बीजेपी के सांसद चिंतामण वनगा का उनके दिल्ली निवास पर निधन

चिंतामण वनगा 2014 के लोकसभा चुनाव में पालघर सीट से शानदार जीत हासिल की थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। शांत व मिलनसार स्वाभाव के वनगा इससे पहले भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close