खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : मोदी- योगी का पुतला फूंकने के आरोप में आठ पर मामला दर्ज

मुंबई, 02 जनवरी, :  पालघर के वालीव पुलिस ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने वाले आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।

आरोपियों में पांच नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है। रविवार की रात हुए इस मामले का वीडियो पुलिस के हाथ लगने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के हाथ लगे वीडियो में कुछ लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले पर जूते – चप्पल मारकर उसे जलाते दिखाई दे रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस धारा 153अ,(1) ब, 295, 285, 14, 3, 37,(1) (3) 188 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पालघर जिला : थर्टीफस्ट की रात युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार वालीव पुलिस को सोमवार की सुबह एक वीडियो मिला। वीडियो क्षेत्र के सातीवली स्थित आदर्श नगर, बिहार कालोनी का था। जिसमें 8 से 10 लोग प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ़ोटो पुतले पर लगाकर जूते – चप्पल मारकर जला रहे थे। वहां आस पास मौजूद कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे सलमान अजीज खान, मोहम्मद इलियाज इरफ़ान खान, दयाशील डेविड कलकुटी व पांच नाबालिग आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। धारा 153अ,(1) ब, 295, 285, 14, 3, 37,(1) (3) 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close