खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मदरसे का मौलाना गिरफ्तार

मुंबई, 04 जनवरी, :  पालघर तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के प्रगतिनगर इलाके में स्थित मदरसे में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले मौलाना को तुलींज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मदरसे में हुए इस कुकृत्य से लोगों में आकोश व्याप्त है। घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मौलाना की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस धारा धारा 354, पॉक्सो 8 ,12 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रगति नगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आठ व दस वर्षीय दो बेटियां पास स्थित एक मदरसे में उर्दू व अरबी पढ़ाने वाले मौलाना मोहमद तौफीक अली राजा आलम के पास पढ़ने जाती हैं। बुधवार की दोपहर मौलाना ने महिला को फोन किया और कहा कि दोनों बच्चीयों को एक बजे तक पढ़ने भेज दो, महिला उसकी बातों में आ गई और अपनी दोनों बच्चीयों को पढ़ने भेज दी।

मौलाना ने 10 वर्षीय बच्ची को अलग कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। पीड़ित बच्ची ने घर जाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौलाना की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप पाटील कर रहे हैं। 

करंट लगने से युवक की मौत

तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बिलालपाडा इलाके में करंट लगने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के बिलालपाडा स्थित यादव चाल, सरस्वती वेल्फेयर सोसायटी निवासी योगेश ललन सिंह (24) की क्षेत्र में किराना की दुकान है। बुधवार की दोपहर वह दुकान में बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। तभी उसे अचानक करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पिता ललनसिंह ने तुलींज पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

10 दिनों से लापता महिला का शव मिला

 अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कलंब स्थित पाटील पाडा से गत 10 दिनों से लापता महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम के कलंब स्थित पाटीलपाडा निवासी यमुना संतोष वाघ (32) पिछले दस दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि बुधवार को उसका शव सड़ी अवस्था में राजोड़ी स्थित समुन्द्र किनारे मैन्ग्रोव की झाड़ियों में मिला।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने बताया कि वह दस दिन पहले बिना बताये घर छोड़कर चली गई थी। फ़िलहाल पुलिस एडीआर का मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है। 

मानसिक बीमारी से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पाटील पाडा गांव में मानसिक बीमारी से तंग आकर एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलासरी के पाटीलपाडा गांव निवासी कृष्णा रिक्षा कोदया (28) ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन दीपा (22) पिछले कई सालों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी।

उसका इलाज बलसाड के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की दोपहर उसने घर के आंगन में ओढ़नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस एडीआर का मामला दर्जकर आगे जांच कर रही है।

फांसी लगाकर मजदूर ने की ख़ुदकुशी

पालघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र लोकमान्य नगर इलाके में एक 23 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकमान्य नगर स्थित कामगार निवास, निवासी नितीश कुमार विनोद सिंह (23) पास की एक कंपनी में मजदूरी करता था। मंगलवार की देर रात उसने कमरे की छत पर लगे लोहे की रॉड पर ओढ़नी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी तब मिली जब उसके साथ रहने वाले मजदूर कमरे में आये। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close