खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करनेवाला गिरफ्तार

मुंबई, 15 जनवरी,: पालघर के वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धुमाल नगर इलाके में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा एक 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता चार महीनें की गर्भवती हो गयी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस धारा 376, (2) (एन) 6,10 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के वसई फाटा स्थित धुमाल नगर निवासी 12 वर्षीय लड़की अपने माता पिता के साथ रहती है।

हरियाणा बना ‘क्राइम हब’: 11 साल की बच्ची के साथ ‘निर्भया’ जैसी बर्बरता , लगातार तीन घटनाएं……..

माता पिता दोनों मजदूरी का काम करते हैं। आरोप है कि अक्टूबर 2017 में पास में रहने वाले कार्तिक उमापड शाह (45) ने लड़की के अकेले रहने का फायदा उठाकर उसके घर में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह उसने 7 से 8 बार लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ और उसे परिजनों ने पास स्थित एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि लड़की के पेट में 4 माह का गर्भ है। जिसके बाद पीड़िता के परिजन वालीव पुलिस स्टेशन गए और देर रात शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजय चौधर कर रहे हैं।  (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close