खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर : बीजेपी ऑफिस बॉय की हत्या करनेवाला बोइसर से हुआ गिरफ्तार

मुंबई 13 जनवरी  : नेरुल सेक्टर 11 स्थित बीजेपी ऑफिस के ऊपर ऑफिस बॉय का काम करने वाले 27 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को नेरुल पुलिस ने बोइसर से गिरफ्तार कर लिया है | 

प्राप्त जानकारी अनुसार नेरुल सेक्टर 48 में रहने वाले 27 वर्षीय नितेश उर्फ़ गुड्डू उमेश सुवर्ण की हत्या करने के आरोप में पालघर का रहने वाला गौरव सुर्यपाल सिंग (23 ) को नेरुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | गुरुवार शाम को नेरुल सेक्टर 11 स्थित बीजेपी ऑफिस के तीसरे मंजिल पर नितेश का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ था इस की जानकारी नेरुल पुलिस को होने पर तुरंत घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया था | इसके बाद घर वालों को इस की जानकारी दिया |

ठाणे में बेलगाम बोगस डॉक्टर , इन फर्जी डॉक्टरो का शाने -शौकत से चल रहा हैं कारोबार

नितेश को गोली लगने से हत्या किये जाने की जानकारी नेरुल पुलिस को होने पर तुरतं हत्या का मामला दर्ज कर जाँच में जुट गयी | प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली की गौरव नाम का युवक ने गोली मारकर हत्या किया है | इसके बाद नेरुल पुलिस ने जाँच कर सबसे पहले गौरव के बारे में जानकारी निकाली की गौरव पालघर का रहने वाला है और भागने की कोशिस कर रहा है | इसके बाद पुलिस टीम पालघर जाकर जाल बिछाकर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है | (हि स)

Related Articles

Back to top button
Close