खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर : शराब के नशे में महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

मुंबई, 17 जनवरी, : पालघर जिले के तारापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के आत्म शक्ति नगर इलाके में शराब के नशे में एक महिला ने खुद को आग लगा ली।

पालघर जिला : हफ्ते भर में 72 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, 1300 कुत्तों की नसबंदी पर 19 लाख खर्च

बुरी तरह झुलसी महिला की बलसाड के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तारापुर के आत्मशक्ति नगर निवासी पत्रित टेटे (40) अपनी पत्नी रेणुका (36) के साथ रहता है। पत्नी को शराब व ताड़ी पीने की आदत थी। घटना के दिन वह शराब पीकर घर आई और स्टोव से रॉकेल निकालकर अपने शरीर पर छिड़ककर आग ली। बुरी तरह झुलसी महिला को बोईसर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पालघर : पतंग उड़ा रहे बच्चे की बिल्डिंग की टैरेस से गिरकर मौत

60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस जाने की वजह से उसे डॉक्टरों ने बलसाड के सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close