खबरेजम्मूराज्य

पुंछ में पाक ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 27 सितम्बर (हि.स.)। जम्मू के पुंछ और भिंबर गली सेक्टर में बुधवार सुबह पाक ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक रेंजरों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ की सीमा रेखा पर स्थित बीएसएफ की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना बुधवार सुबह गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। 

इस गोलीबारी में अभी तक किसी प्रकार के जानोंमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुबह करीब सवा आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और भिंबर गली सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अचानक छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए। जिसके भारतीय सेना ने भी मुहतोड़ जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button
Close